Sunday, July 29, 2012

सायना नेहवाल की लंदन ओलंपिक में जीत से आगाज


सायना नेहवाल की लंदन ओलंपिक में जीत से आगाजलंदन। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को लंदन ओलम्पिक की महिला एकला स्पर्धा में जीत के साथ आगाज किया। सायना ने पहले ग्रुप मुकाबले में स्वीट्जरलैंड की सबरीना जैक्वेट को सीधे गेम में 21-9, 21-4 से हराया। वेम्बले ऐरना में खेला गया यह मैच 24 मिनट चला।

ज्वाला गुट्टा और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में भी हार मिली। गुट्टा और दीजू को डेनमार्क के जुहल रायटर और थॉमस लेबोर्न की जोड़ी ने 21-12, 21-16 से हराया। यह मैच 30 मिनट चला।पहले ग्रुप मैच में ज्वाला और दीजू को इंडोनेशिया की तोंनतोवी अहमद और लीलीआना नात्शी के हाथों 16-21, 12-21 से हार मिली थी।


Kindly Bookmark this Post using your favorite Bookmarking service:
Technorati Digg This Stumble Stumble Facebook Twitter
YOUR ADSENSE CODE GOES HERE

0 comments:

Post a Comment

 

Recent Posts

| khel news © 2009. All Rights Reserved | Template Style by My Blogger Tricks .com | Design by Brian Gardner | Back To Top |